फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-रामनारायण। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड बाईपास मुरादपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार पल्लेदार की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी रामनारायण (55) कुंवरपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था। मुहर्रम के चलते सब्जी मंडी बंद थी। वह साइकिल से सुबह सब्जी मंडी से गांव जा रहा था। मुरादपुर मोड़ पर गेस्ट हाउस के पास पीछे से ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें