फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर चालक को बाइक सवार बदमाशों ने पीटकर लूटा

Tue, 23 Apr 2024 05:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। लघुशंका के लिए रुके लोडर चालक को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने पीटकर नकदी और जेवर लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के रूरा गांव का आमिर खान लोड चालक है। वह औद्योगिक क्षेत्र कानपुर रनिया से भाड़ा लेकर फूलपुर जा रहा था। चालक के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे औंग थाना के आशापुर गांव के पास लघुशंका के लिए रुका था। वापस लोडर में बैठते समय दो बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने उसे लोडर से घसीटकर पीटा। असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी। लोडर से पर्स ले लिया। पर्स में 3500 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था। उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी छीन ली। गमछे से हाथ-पैर बांधकर हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। बदमाश गाड़ी ले जाना चाहते थे। एक बदमाश बोला कि गाड़ी में जीपीएस लगा होगा। पकड़े जाने के डर से नहीं ले गए। चालक ने पुलिस को काले रंग की अपाचे बाइक का नंबर बताया है। दूसरी बाइक बिना नंबर की नीले रंग की अपाचे बताई है। किसी तरह बंधन से मुक्त होकर चालक ने पुलिस को खबर दी। पुलिस सीसी कैमरे चेक कर जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि लूट, मारपीट, धमकी का सोमवार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें