फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार होमगार्डों को लोडर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। ड्यूटी दौरान बाइक सवार होमगार्डों को बुधवार रात तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी कन्हैया लाल (58) होमगार्ड थे। वह थाने में रात्रि चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। वे जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी होमगार्ड ज्ञानमणि (50) के साथ रात्रि को थाने से ड्यूटी पर गए थे। थाना क्षेत्र हाईवे पर दुर्गागंज के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार होमगार्डों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे में मौके पर कन्हैया लाल की मौत हो गई। वहीं घायल ज्ञानमणि को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे से मृतक होमगार्ड के परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मृतक की तीन पुत्रियां और तीन बेटे हैं। वह सभी शादीशुदा हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर लोडर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें