जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा चौराहे पर पुलिस ने मवेशियों से लदी लोडर पकड़ी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज की है। नरैचा गांव के पास एसआई सत्य प्रकाश ने चेकिंग दौरान लोडर को पकड़ा है। एसआई ने बताया कि मोहम्मद आसिफ, नासिर, असगर निवासी कजियाना बिंदकी और साबाज निवासी नरैचा जाफरगंज को पकड़ा गया है। आरोपी पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे थे। तभी पकड़ा गया है।