फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तस्कर लापता

Fri, 28 Jun 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हरियाणा से बिहार जा रहे शराब तस्करों की कार कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर बुधवार रात दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद कार सवार भाग निकले।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे और लोधीगंज के बीच कार खड़े कंटेनर में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। कार प्रयागराज की ओर जा रही थी। कार की हालत देखकर लोग अंदाजा लगाते रहे कि शायद ही दुर्घटना में कोई बचा होगा।
पुलिस के मुताबिक कार से मौके पर कोई नहीं मिला है। माना जा रहा है कि सवार लोग मौके से किसी नर्सिंग होम किसी तरह चले गए होंगे। पुलिस कार शराब तस्करों की मान रही है। हाईवे पर पहले भी कई बार हरियाणा, चंडीगढ़ से बिहार तस्करी को जाने वाली शराब पकड़ी जा चुकी है। थरियांव हाईवे पर शराब लदी कार भी तस्कर छोड़कर भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में करीब 10 पेटी से अधिक शराब मिली। कई पेटी शराब की खाली बोतलें कार के बगल में पड़ी मिली। एसआई उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि कार नंबर प्लेट मिर्जापुर की है। कार किसकी है, इसका पता लगाया जा रहा है। सवार घायलों का भी पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें