फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। विद्युत पोल पर रखे ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन झुलस गया। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी उमेश उत्तम (45) बाईपास फीडर पर संविदा लाइनमैन है। वह शुक्रवार दोपहर उपकेंद्र से दुर्गापुर गांव ट्रांसफार्मर में फाल्ट सुधारने के लिए शटडाउन लेकर गया था। फाल्ट ठीक करने के बाद लाइन चालू कराई। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर में फिर से फाल्ट हो गया। वह फिर शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ा। फाल्ट ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन के तार का सहारा लिया।
इसी दौरान करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उपकेंद्र जहानाबाद के अवर अभियंता वीके शर्मा ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के चलते दोबारा करंट की सप्लाई हुई, जिससे लाइनमैन झुलस गया है। उसकी हालत में सुधार की खबर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें