फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार्य बहिष्कार के साथ लेखपालों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। महिला लेखपाल के साथ हुई अभद्रता के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन जारी रहा। संघ ने कार्य बहिष्कार कर गिरफ्तारी की मांग की है। चौथे दिन को लेखपाल संघ की हड़ताल को राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल, संग्रह अनुसेवक संघ का भी साथ मिल गया है। लेखपाल संघ का धरना एसडीएम आफिस के बाहर बरामदे में चल रहा है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, तहसील अध्यक्ष विपिन यादव ने धरने में अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पुलिस व प्रशासन का रवैया है, वह निंदनीय है और गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रावेंद्र कुमार, अरुण चौधरी, सत्यप्रकाश, प्रांजुल सिंह, अपूर्व सिंह, नागेंद्र, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें