बहुआ। किसान से 20 हजार लेकर लेखपाल ने जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया। पीड़ित किसान ने डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के ओनई गांव निवासी किसान राजेश सिंह पुत्र रामकुमार सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी जमीन को लेखपाल छैलबिहारी ने 10 मई 2023 को गाटा संख्या 2814 से उसका नाम हटाकर विपक्षियों को कब्जा दिला दिया। एतराज करने पर लेखपाल ने तीस हजार रुपये की मांग करते हुए कब्जा दिलाने की बात कही। तीन जनवरी 2024 को तहसील परिसर में लेखपाल छैलबिहारी ने उससे 13 हजार नकद और सात हजार अपनी बेटी कल्पना के एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। कब्जा न मिलने पर पैसे वापस मांगे तो मना कर दिया। 14 अगस्त 2024 को एसडीएम सदर से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोर्राकनक के लेखपाल छैलबिहारी ने बताया कि वह कानपुर में इलाज कराने गया था। रुपये कम पडऩे पर उसने किसान राजेश सिंह से फोन पे पर सात हजार रुपये लिए थे। बाद में वापस कर दिया। आरोप गलत हैं।