फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एसडीएम सदर के खिलाफ लेखपाल संघ ने खोला मार्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी के खिलाफ लेखपाल संघ ने लामबंद होकर सात दिन के अंदर हटाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों के साथ अभद्रता को लेकर लेखपालों ने अपर जिलाधिकारी और तहसीलदार को लिखित देकर सप्ताहभर का एसडीएम को हटाने का समय दिया है। पत्र में कहा गया कि एसडीएम ने कर्मचारियों को बंधुवा मजदूर बना रखा है। बात-बात पर अभद्रता करते हैं। यह लेखपाल संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कंधईलाल और सदर तहसील अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और मंत्री लववीर सिंह ने एडीएम और तहसीलदार को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। दोनों अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया कि एसडीएम की अभद्रता अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। उन्हें सात दिन के अंदर अगर नहीं हटाया गया, तो लेखपाल लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बहिष्कार कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी को लेकर पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। वकीलों से भी कई बार बहस हुई है। तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हैं। इतना ही नहीं उनसे तहसील के कई अधिकारी दूरी बनाकर रखते हैं। कई अधिकारी अपने वेतन को निकालने के लिए हस्ताक्षर कराने तक कतराते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रक्रियाधीन है। इसका सभी को पालन करना है। लेखपालों से बातचीत की गई है। वे सभी मान गए हैं। किसी से कोई मनमुटाव नहीं है। -डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें