बहुआ। गढ्ढों में ललौली रोड गुम हो गया। यह मार्ग राहगीरों को खासा दर्द दे रहा है। जान जोखिम में डालकर यात्रियों को आठ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। बंधवा से ललौली, चिल्लापुल तक सड़क पर 500 जानलेवा गड्ढे हैं।
ललौली कस्बे की जर्जर और गढ्ढों से पटी सड़क में 500 जानलेवा गडढ़े है। इन जानलेवा गड्ढों में भरा पानी वाहन चालकों और राहगीरों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। गड्ढों में गुम आठ किलोमीटर सड़क पार करना बड़ी मुसीबत है।
इस सड़क पर आए दिन वाहन फंसकर बिगड़ जाते हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है। बाइक सवार इन गड्ढों में फंसकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। बांदा कानपुर मार्ग में 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारी मरम्मत करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
ग्रामीण मुबारक खान, अनीस खान, रामबाबू, अर्जुन, सईद अहमद, पिंटू गुप्ता, जुम्मन खान, अबुल हसन आदि ने बताया की बांदा-कानपुर मार्ग बंधवा तिराहे में एक ढाबे के पास, ललौली थाने के सामने, पशु अस्पताल के सामने, बस स्टाप, पुराने थाना, बाजार से लेकर चिल्ला पुल तक पूरी सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील है।