फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाल बंधुओं ने नहीं दर्ज कराए बयान

Sun, 30 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण मामले में लाल बंधुओं बयान दर्ज कराने नहीं आए। इन्हें बयान दर्ज कराने की नोटिस का एसआईटी ने रिमाइंडर भेजा था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में पादरी विजय मसीह समेत 56 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। लाल बंधुओं को धारा 41 के तहत बयान दर्ज कराने का एसआईटी ने नोटिस तामील कराया था। नोटिस के बाद नहीं आने पर दोबारा नोटिस भेजा गया था। एसआईटी विवेचक सीओ वीर सिंह ने बताया कि लाल बंधु बयान दर्ज कराने नहीं आए है। प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। जहां सरकार पक्ष रखेगी। ( संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें