फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मजदूर की मौत

Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे में पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी राजा (40) अपनी पत्नी दुर्गी देवी के साथ शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ई-रिक्शा से गेहूं की कतराई को कानपुर के रामपुर मलहरा जा रहे थे। देवरी चौकी अंतर्गत पांडेयपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। मजदूर राजा की रिक्शे में दबने से हालत गंभीर हो गई। उसकी पत्नी दुर्गी भी जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से राजा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। उसके तीन बेटे नीरज, छोटू, लक्ष्मण और बेटी राखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें