बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टांडा हाईवे पर मुत्तौर कस्बे में मजदूर रामबाबू लोधी (50) को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राम सजीवन लोधी ने बताया कि रामबाबू खेतों में पानी लगाने पैदल गया था। भोर पहर किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि चालक और वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।