फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगा मजदूर 30 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कन्नौज जिला सदर कोतवाली क्षेत्र के दाईपुर गांव निवासी राम नारायन का 21 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र रमवां गांव में हो रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य में काम करने आया था। वह साथी मजदूरों के साथ 30 फीट ऊंचाई पर काम कर रहा था। पैर फिसलने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।



दुष्कर्म का आरोपी हत्थे चढ़ा

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने दुष्कर्म में फरार विमलेश निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथगाम थाने के बरचंदपुर गांव निवासी है। आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र एक गांव में रिश्तेदार के घर आता रहा है। गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। संवाद
विज्ञापन




लकड़ी कटाई मशीन से मजदूर घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी प्रेम प्रकाश लकड़ी कटाई ठेकेदार के साथ थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव पेड़ की कटाई करने गया था। कटाई के समय हाथ से मशीन छूट गई। वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें