फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झड़प में बोले कोतवाल, गोली मार दूंगा या मर जाऊंगा

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खेलदार वार्ड के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में पुलिस और सपा नेताओं के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ है। मतदान केंद्र के बाहर का करीब 12 सेकेंड का है। इस वीडियो में कोतवाल अमित मिश्रा ने गोली मार दूंगा वरना अपने को मार लेने की बात कहते हैं। इसके तुरंत बाद ही सपा प्रत्याशी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं। चंद पलों के वीडियो को काट-छांट कर वायरल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान आदर्श कंपोजिट विद्यालय के बाहर अफरा-तफरी फैलने की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। वायरल वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर जमावड़ा लगा था। तभी कहासुनी हुई। इस दौरान सपा चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमार मौर्या पहुंचते हैं। सपा समर्थक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हैं। प्रत्याशी ने पुलिस पर मतदाताओं को डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस प्रशासन वीडियो को काटछाट कर वायरल करना मान रहा है। छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई भी कर सकता है।
फतेहपुर। दो नगर पालिका और आठ निकाय चुनाव में कई जगह पुलिस प्रशासन और प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। कई जगहों पर प्रत्याशियों के बीच फर्जी मतदान और वोटर सूची में नाम गलत दर्ज होने की बातों को लेकर विवाद हुए। गनीमत रही मतदान कर्मियों ने हालात पर जल्द काबू पा लिया। बिंदकी, सदर नगर पालिका और खखरेरू, किशनपुर, जहानाबाद, हथगाम, खागा, असोथर, बहुआ, धाता नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों चुनाव दौरान झड़प हुई है।
विज्ञापन

खखरेरू पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में एक ग्राहक सेवा केंद्र में छापामारी की। जहां से दो युवकों को पकड़ा है। इधर, शहर के मसवानी वार्ड से सपा प्रत्याशी ने पुलिस उत्पीड़न के आरोप का वीडियो वायरल किया। चंदियांना वार्ड में दो सभासद प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ंत हो गई। सदर पालिका क्षेत्र में अंदौली, पक्का तालाब, अजिगवां, मुराइनटोला, बाकरगंज समेत कई वार्डों में झड़प हुई। पुलिस ने शाह शराब ठेके में बिक्री की सूचना पर भी छापामारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें