फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोलकाता रेप केस, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के मामले में पूरे देश में रोष है। इस घटना के विरोध में जिले में शुक्रवार को कई प्रदर्शन देखे गए। यहां भारतीय जनता महिला मोर्चा ने बीती शाम पटेल नगर चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मौन रख मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संजना द्विवेदी, मधु शर्मा, साधना सिंह, डॉ. किरन व अंजू त्रिपाठी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें