खजुहा मेले में खरीददारी करते महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक कस्बा खजुहा की रामलीला के नौवें दिन मेले में लगी हटिया बाजार में खरीदारी को लेकर महिलाओं में होड रही। महिलाओं ने घर गृहस्थी के समान की जमकर खरीदारीकी। बच्चों ने झूलाें का लुत्फ उठाया। व्यवस्था संभालने में मेला कमेटी के संजय ओमर, अशोक दुबे, रामनाथ बजाज, दयाराम उत्तम, महेंद्र उत्तम, गुरुप्रसाद शुक्ला, बड़कऊ वर्मा, मुन्नालाल तिवारी, राजू शुक्ला, कुलदीप सिंह, अमर सिंह यादव, राकेश कुरील, शारदा गुप्ता लगे रहे। उधर, गुरुवार को रामजानकी मंदिर में भरत मिलाप, भगवान राम की राज गद्दी का मंचन होगा।