फतेहपुर। विभिन्न स्थानों से चार लड़कियां पांच से आठ जून के बीच लापता हो गईं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से अपहृत लड़कियों की खोजबीन में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सात जून से लापता है। किशोरी के भाई ने गांव के अनिल कुमार के खिलाफ बहन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती आठ जून की सुबह से लापता है। पिता ने गांव के रामप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पांच जून से लापता है। किशोरी के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी पांच जून को परचून की दुकान साबुन लेने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसी को नामजद नहीं किया है।