फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: मानसिक बीमार युवती को अगवा कर दुष्कर्म, परिजनों के पास पहुंच सुनाई दास्तां, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मानसिक बीमार युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद युवती परिजनों के पास पहुंची। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मानसिक बीमार युवती को बहला-फुसलाकर युवक घर से अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह युवती घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री मानसिक बीमार है। वह सोमवार दोपहर उसे घर में अकेले छोड़कर गाजीपुर कस्बा काम से गई थी। करीब रात आठ बजे वह घर पहुंची। घर से बेटी गायब थी।
आसपास और ग्रामीणों से पूछताछ कर बेटी की तलाश में लग गई।  करीब एक घंटे बाद पड़ोसी गांव के कुछ लोग बेटी को घर लेकर आए। वह बेहद डरी और सहमी थी। उसने रोते-बिलखते आपबीती बताई। उसे गांव का ही नंदा घर से बहला-फुसला लेकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ तालाब के पास दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह पड़ोसी गांव पहुंची थी। थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें