फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां-बेटे का अपहरण कर मांगी दो लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मां और बेटे का अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर दो कार सवारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी मनिंद्रा मिश्रा ने एफआईआर में बताया कि 28 मार्च की शाम पत्नी पारुल से विवाद हो गया। शिकायत लेकर पत्नी गाजीपुर थाना गई थी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। उसे एक युवक से पता लगा कि चार अप्रैल को पत्नी और नाबालिग बेटे अभय को बांदा जिले के जसपुरा थाने के गौरीकला निवासी विनय तिवारी, रमन तिवारी ने कार से अपहरण कर लिया है। वह लोग दो लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर पत्नी और बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। उसने पांच अप्रैल को थाने में सूचना दी। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर टरका दिया। थानाध्यक्ष आनंद भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें