फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माइनर में खांदी कटी, बाग-खेत जलमग्न

Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षपालपुर। जयरामपुर इंटर कालेज के पास से निकली गुरसंडी-अंदमऊ माइनर में शनिवार की दोपहर अचानक खांदी कट गई। जिससे माइनर का पानी तेज रफ्तार से खेत और बागों में जाने लगा। देखते ही देखते खेत और बाग जलमग्न हो गए। लोगों को जब इसकी भनक लगी तो तुरंत नहर विभाग को सूचना देकर खांदी की मरम्मत में लग गए।
विज्ञापन

विजयीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली इस माइनर में खांदी कटने से कई किसानों के खेत में पानी भर गया। विनोद कुमार, ओमप्रकाश, विष्णु प्रकाश ने बताया कि उनके नींबू, अमरूद, कटहल, महुआ की बाग में पानी भर गया है। इसी क्रम में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के चारों ओर पानी आ गया। जागेश्वर का दो बीघा धान भी पानी में डूब गया। ग्रामीण खांदी की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें