फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी की जांची सुविधाएं

Sun, 17 Mar 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-02-सीएचसी का निरीक्षण करती कायाकल्प टीम। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा के मापदंडों को परखने के लिए शनिवार को कायाकल्प टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
कायाकल्प टीम में नामित चयनित डाक्टरों में डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी, डॉ. धर्मेंद्र पाठक ने अस्पताल के वार्डों, एक्स-रे मशीन, स्वास्थ्य एटीएम, लैब, प्रसव कक्ष के साथ मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं जांची। अस्पताल की साफ-सफाई देखकर संतोष व्यक्त किया। मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके, इसके विषय में चिकित्सा प्रभारी डॉ. जेपी वर्मा से चर्चा की। चिकित्सा प्रभारी जेपी वर्मा ने कहा कि आशा है अस्पताल टॉप फाइव ग्रेड में आएगा। ग्रेड के आधार पर अस्पताल को और बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा। इस मौके पर डॉ. डीडी वर्मा, डॉ. अभिषेक, डॉ. जेजे सिंह, डॉ. अभिजीत, डॉ. सुनील कुमार समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें