फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कटोघन माइनर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत क्षेत्र के मध्य से निकलने वाली कटोघन माइनर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका इस्टीमेट सिंचाई विभाग तैयार करेगा। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान की पहल पर नगर पंचायत ने पहल की तो सिंचाई विभाग ने 1300 मीटर सुंदरीकरण कराने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

खागा बाईपास के उत्तर दिशा से कटोघन माइनर निकलती है, जो जीटी रोड पार कर रेलवे क्रासिंग की ओर जाती है। फसलों की सिंचाई करने वाली माइनर इस समय ड्रेन में बदल गई है। क्षेत्रीय लोग घरों का कचरा माइनर में फेंकते हैं। नगर पंचायत व सिंचाई विभाग समय-समय पर सिल्ट सफाई कराता है। वर्ष 2018 में विधायक कृष्णा पासवान ने बाईपास से करीब 1300 मीटर माइनर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव सिंचाई विभाग को दिया था। माइनर को पक्का करने, दोनों ओर लाइट लगाने, बैठने के लिए बेंच, फूल लगाने का प्रस्ताव दिया गया था पर अभी तक प्रस्ताव अटका रहा। अब विधायक ने फिर से पहल की है। विधायक के साथ ईओ लालचंद्र मौर्य, भाजपा नेता रामगोपाल सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि सिंचाई विभाग से सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से कार्य कराया जाएगा।
कटोघन माइनर का सुंदरीकरण होता है तो स्थानीय लोगों को यहां से उठने वाली सड़ांध से राहत मिलेगी। माइनर किनारे किसान अपनी सब्जियां लगाकर बिक्री करते हैं, उन्हें भी माइनर की गंदगी से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही माइनर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें