फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकानदार को पीटने पर जोनिहा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा के परचून दुकान के दुकानदार अनिल कुमार गुप्ता ने चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह पर गाली गलौज व पिटाई का आरोप लगाया है। मामले की एसपी से शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने दोनों पक्षों को शुक्रवार 11 बजे आमना-सामना कराने को बुलाया है।
विज्ञापन

शिकायत में अनिल ने बताया कि उसकी दुकान में 31 जुलाई को चोरी हुई थी। चोरी के बाद चोर ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया था। चौकी से चोर भाग निकला था। वह लोगों से पुलिस की लापरवाही की चर्चा दुकान में करता रहा। इसी खुन्नस में चौकी इंचार्ज ने 28 अगस्त को उसे चौकी बुलाया। जहां बेइज्जत कर पीटा। इंचार्ज से इलाके के व्यापारी परेशान हैं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शिकायत पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। जांच दौरान आरोप सही पाए जाने पर निलंबित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

ललौली थाने में तैनात दरोगा जगजीवनराम को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। उनके खिलाफ विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें