फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन झांसी के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीवी कॉलेज में तीन दिवसीय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कॉलेज की प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सेठ, अवैतनिक मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार, सदस्य अजीत खरे ने शुभारंभ किया। अध्यक्ष डॉ. दिलीप सेठ ने कहा कि कॉलेज में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए और भी जिन आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता होगी उनको हम पूरा करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा गत वर्षो की तरह पुनः प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से संस्था के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन




पहले दिन लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में दीपांशु झांसी ने प्रथम स्थान, अभयजीत ललितपुर ने दूसरा और जितेंद्र डीवीसी उरई ने तीसरा स्थान पाया। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में पूनम ललितपुर ने पहला, अंजली वर्मा डीवीसी ने दूसरा और राजाबेटी ललितपुर ने तीसरा स्थान पाया। शॉट पुट पुरुष वर्ग में दिनकर प्रधान झांसी ने पहला, कन्हैया सोनी कालपी ने दूसरा और मंजीत राय ललितपुर ने तीसरा स्थान पाया। शॉट पुट महिला वर्ग में गुनगुन वाल्मीकि झांसी ने पहला, रोशनी कुशवाहा ललितपुर ने दूसरा और अलीमन ललितपुर ने तीसरा स्तान पाया। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में दीपांशु झांसी ने पहला, दीपक कुमार डीवीसी उरई ने दूसरा स्थान पाया। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. गौरव यादव, पर्यवेक्षक डॉ. लोकेंद्र सिंह, चयनकर्ता डॉ. एसएन त्रिपाठी, प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राजन भाटिया, डॉ. राजेश पालीवाल आदि ने सहयोग किया। संचालन डॉ. माधुरी रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें