फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान के घर से 12 लाख के जेवरात चोरी

Sat, 22 Apr 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। परिवार के लोग सोते रहे और चोर लाखों के जेवरात चुराकर भाग निकले। परिवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंंची है।
विज्ञापन

चांदपुर के कुलखेड़ा गांव निवासी संदीप कुमार पांडेय किसान हैं। संदीप ने बताया कि वह गुरुवार रात पत्नी प्रीति के साथ छत पर सोये थे। बरामदे में पिता दिलीप कुमार, भाई शुभम, बहन दीपिका सोये थे। घर के पीछे से चोर छत पर आए। छत से नीचे कमरे तक पहुंचे। कमरे में अलमारी का लॉकर खोलकर मां और पत्नी के जेवरात चुरा ले गए हैं। लॉकर की चाबी अलमारी में रखे पर्स में थी। चोर मुख्य दरवाजा खोलकर भागे हैं। मां के पास पुराने समय के काफी गहने थे। जेवरातों में दो कंगन, दो हार, दो कान की झुमकी, दो जंजीर, चार अंगूठी, दो कमर पेटी, दो जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, माथबेंदी समेत अन्य सामान था। जेवरातों की कीमत करीब 12 लाख है। घटना में चोरों ने उसके मोबाइल का इस्तेेमाल रोशनी के लिए किया। मोबाइल छत में उसके पास रखा था। मोबाइल सुबह कमरे में मिला। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि अमौली चौकी प्रभारी ने मौके की जांच की है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें