फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः महिला से एक लाख के जेवरों की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सीएचसी में भर्ती पिता को देखने जा रही एक महिला के साथ टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये कीमत के जेवर ठग लिए। छानबीन में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में टप्पेबाज दिखे हैं। पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी पत्रकार रवींद्र शुक्ला की पत्नी अरुणा शुक्ला गुरुवार दोपहर एक बजे अपने घर से पैदल सीएचसी बिंदकी में भर्ती अपने पिता राजेंद्र कुमार को देखने जा रही थी। मुगलरोड पर कोतवाली के पास पैदल आए दो टप्पेबाजों ने अरुणा देवी को बातों में फंसा लिया।
एक टप्पेबाज बोला कि उसके घर में एक कोई चार माह से बीमार है। जल्द ही कोई अनहोनी हो जाएगी। इस बात से महिला दहशत में आ गई। टप्पेबाजों ने कहा कि शरीर पर पहने सारे जेवरातों की पूजा करने से अनहोनी टल जाएगी। दहशत में अंगूठी, बाले, मंगलसूत्र समेत एक लाख कीमत के जेवरात उतारकर उन्हें दे दिए।
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने जेवरात लिए और एक लिफाफे में भरकर वापस कर दिए। हिदायत दी कि घर जाकर ही
लिफाफा खोले नहीं तो अनर्थ हो जाएगा। घर में लिफाफा खोला तो जेवर गायब देखकर होश उड़ गए। उसने पति को मामले की जानकारी दी। कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे। महिला से पूछताछ की।
घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में टप्पेबाज कैद दिखे हैं। प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें