फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कश्मीर में जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जम्मू कश्मीर के गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज में जहानाबाद चेयरमैन को सरकारी संस्था अंजुमन-ए-अदब ने विशेष अतिथि बनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कश्मीर के गांदरबल जिला स्थित गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज में आयोजित अंजुमन-ए-अदब कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आबिद हसन ने बताया कि बागवान किस्म-किस्म के फूलों से गुलदस्ता बनाता है। उस गुलदस्ते में पूरे बाग की खुशबू मिलती है। अंजुमन ए अदब की ओर से जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन को दो जनवरी को चीफ एजूकेशन आफिसर ने प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया। फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम, कमलेश कुमार आदि ने बधाई दी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें