फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेडी ने सत्र परीक्षा का लिया जायजा

Mon, 22 Apr 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा का संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा अपर्णा मिश्रा ने निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालय परीक्षा केंद्र भी देखा।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सभी सेमेस्टर की द्वितीय पाली के परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा व्यवस्था देखी। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष तथा कक्ष निरीक्षकों से परीक्षा व्यवस्था संबंधी फीडबैक भी लिया।
उन्होंने परीक्षा व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने तथा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम से सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की नकल को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन सभी को करना होगा। इस मौके पर प्रो. गुलशन सक्सेना, प्रो, शकुंतला, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, रमेश सिंह, डॉ. राम दर्शन, डॉ. चंद्रभूषण सिंह, अनुष्का छौंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें