फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 185 बच्चों को बांटी गईं आयरन की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। पोषण माह अभियान के तहत कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को आयरन की दवा बांटी गई। सोमवार सुबह बीईओ संजय सिंह ने बच्चों से दवा खाने से संबंधित जानकारी ली। विद्यालय में कुल 285 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें अब तक 185 बच्चों ने आयरन दवा दी गई। बीईओ ने बताया कि दवा बच्चों में खून की कमी यानी एनीमिया दूर करने के लिए लाभकारी है। बच्चों को नियमित रूप से दवा दी जाए तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। बीईओ ने रसोईघर, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें