फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो घंटे तक आईपीएस की टीम ने खंगाली जेल

Wed, 12 Apr 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार की अनियमितताओं और सक्रिय अपराधियों की निगरानी के इंतजाम देेखने आईपीएस हेमंत कुटियाल बुुधवार दोपहर टीम के साथ पहुंचे। करीब दो घंटे में 19 बैरकों की तलाशी के अलावा पूरी जेल का निरीक्षण किया। वह अपनी रिपोर्ट जेल डीजी एसएस साबत को लखनऊ में सौंपेंगे। हालांकि दूसरी जिलों की जेल से जिला कारागार को बेहतर होना बताया है।
विज्ञापन

डीजी जेल ने आईपीएस हेमंत कुटियाल को बांदा और फतेहपुर जेल का निरीक्षण कर 12 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। आईपीएस टीम के साथ दोपहर करीब 11 बजे निरीक्षण को पहुंचे। लंबरदार ड्यूटी के अभिलेखों की जांच की। टीम के साथ जेल की 19 बैरकों में बंदियों के सामान की तलाशी कराई।
महिला बंदियों का बैरक भी चेक किया गया। जेल की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी चेक किए। कैमरों की लखनऊ से मॉनीटरिंग देखी। सुरक्षा संबंधी उपकरण मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरण देखे। शस्त्रागार में असलहों का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें