फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राधानगर थाना प्रभारी पर लगे आरोप पर बैठी जांच

Sun, 02 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने सीओ थरियांव को सौंपी जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

फतेहपुर। भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट के मामले में राधानगर थाना प्रभारी की जांच एसपी ने सीओ थरियांव को दी है। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

राधानगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अंकुर त्रिवेदी के साथ शुक्रवार को थाने में अभद्रता और मारपीट हुई थी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर धरना दिया था। भाजपा नेताओं के आश्वासन बाद धरना समाप्त हुआ था। कार्यकर्ता अंकुर त्रिवेदी ने मामले की शिकायत शुक्रवार रात एसपी राजेश कुमार सिंह से की। एसपी ने सीओ थरियांव प्रगति यादव को जांच सौंपी है। बता दें कि अंकुर त्रिवेदी की प्रिंटिंग फ्लैक्स की दुकान है। दुकान में काम करने वाले साहिल पटेल का एक लड़की से लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने साहिल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। अंकुर दोपहर बाद साहिल के बारे में पूछताछ करने थाने पहुंचा था। अंकुर का आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने अभद्रता की। गाली गलौज किया। विरोध करने पर थाने में बैठा लिया। उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें