फतेहपुर। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत आयरन फैब्रिकेशन ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन नवंबर को होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ट्रेड से संबंधित मूल अभिलेखों और अन्य जरूरी प्रपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।