फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंटेलिजेंस का फैक्टरी में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित राधे-राधे इस्पात लिमिटेड (सिगमा ग्रिपलाक सरिया) फैक्टरी में पिछले दिनों जीएसटी की इंटेलिजेंस विभाग लखनऊ की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में सिगमा हाउस की चार यूनिट राधे राधे इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, सिगमा कास्टिंग, सिगमा मेटल, व कुंदन फैक्ट्री संचालित होती हैं। इनमें सिगमा कास्टिंग फैक्टरी काफी दिन से बंद है। फैक्टरी में 24 घंटे इंटेलिजेंस की टीम फैक्टरी में मौजूद रही। 25 घंटे फैक्टरी में किसी कर्मचारी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। जरूरी दस्तावेज भी टीम जांच के लिए ले गई।
फैक्टरी के जीएम जांच टीम के निशाने पर रहे। फैक्टरी के जीएम जेके झा ने बताया कि यह पुराना मामला है। दो साल पहले कामधेनु सरिया के नाम से 10 वर्षों तक हमारा गुजरात की कंपनी से टाई अप रहा। दो साल से कामधेनु सरिया का उत्पादन व टाईअप हमारी कंपनी राधे-राधे इस्पात से खत्म हो गया है। हम अपना खुद का सरिया ब्रांड उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन

जीएसटी लखनऊ की टीम आई थी। पूरी जांच करके गई है मौजूदा समय में हमारी फैक्टरी में कर चोरी का कोई मामला नहीं पाया गया है। हमारी फैक्टरी में माल व जमा स्टॉक व कर का भुगतान भी क्लियर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें