फतेहपुर। आलू की खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने निदेशालय से 1500 क्विंटल फाउंडेशन बीज की मांग की है।
जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि सात प्रजाति के आलू के बीज की मांग की गई है। इसमें कुफरी बहार, कुफरी मोहन, कुफरी चिप्सोना का 100-100 क्विंटल बीज मांगा गया है। इसके साथ ही कुफरी आनंद 600 क्विंटल, कुफरी ख्याति, कुफरी सूर्या, कुफरी बादशाह प्रजाति के आलू का बीज 200-200 क्विंटल की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि किसानों को आगे के लिए आलू का बीज तैयार करने के लिए फाउंडेशन बीज दिलाया जाएगा, जिससे आलू की खेती करने वाले किसानों को महंगे दाम पर बीज खरीदने की जरूरत न पड़े। जिन किसानों को आलू का फाउंडेशन बीज लेना है। वह उद्यान विभाग में पंजीकरण करा दें। शासन से मंजूरी मिलने और रेट भी शासन से तय किया जाएगा।