फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फसली सीजन में बीमा कंपनी 15.27 करोड़ कमाए..

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दैवी आपदा से फसलों में होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से बीमा कंपनी मालामाल हो रहीं हैं। नुकसान का पर्याप्त मुआवजा न मिलने से किसान बेहाल है। जिले के चार फसली सीजन (दो साल) में बीमा कंपनी ने किसानों से 15.27 करोड़ रुपये कमा लिए।
विज्ञापन

मुआवजे के एवज में 2.37 करोड़ ही दिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रावधान है। बीमा कंपनियों का प्रीमियम केंद्र व राज्य सरकार मिलाकर अदा करती है। जबकि किसानों को भी डेढ़ से दो प्रतिशत देना पड़ता है। जिले में वर्ष 2020-21 में यूनिवर्सल सोंपों जनरल इंश्योरेंस कंपनी को काम दिया गया।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इन चार फसली सीजन में बीमा कंपनी के खाते में कृषक अंश का 17 करोड़ 65 लाख 33204 रुपये प्रीमियम आया। जबकि दो करोड़ 37 लाख 82 हजार 993 रुपये किसानों के बीच क्षतिपूर्ति के रूप में बांटे गए। इस तरह से 15 करोड़ 27 लाख 50211 रुपये का मोटा मुनाफा बीमा कंपनी ने कमाया।
विज्ञापन

क्राप कटिंग की आड़ में धांधली
बीमा कंपनी सारा खेल क्राप कटिंग की आड़ में करती है। जिन गांवों में फसल खराब होती है, वहां बीमा कंपनी सीधी सूचना न देने की आड़ मुआवजा देने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद क्राप कटिंग में पीड़ित किसान शामिल नहीं हो पाते हैं। बड़ी संख्या में किसानों को इससे बाहर कर दिया जाता है। यह पूरा खेल राजस्व एवं बीमा कंपनी मिलकर करती है।
किसान से ज्यादा सरकार से मिलता है प्रीमियम
रबी और खरीफ सीजन की फसलों में किसानों को डेढ़ से दो प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। शेष धनराशि राज्य और केंद्र सरकार बीमा कंपनी के खाते में जमा करती है। जो किसानों से वसूले गए प्रीमियम से कई गुना अधिक होता है। किसानों के नुकसान की भरपाई कृषक अंश से ही हो जाती है। राज्य और केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि बीमा कंपनी मालामाल
दो साल में इस तरह किसानों ने कराया बीमा, दिया गया प्रीमियम
खरीफ सीजन वर्ष 2020....
किसानों की संख्या - 58,171
जमा हुआ कृषक अंश- 5,91,82,785 रुपये
लाभांवित किसान- 3339
वितरित धनराशि--- 1,39,52,954
.......
खरीफ सीजन वर्ष 2021....
किसानों की संख्या--- 51,439
जमा हुआ कृषक अंश--- 4,93,97,284 रुपये
लाभांवित किसान--- 72 व्यक्तिगत दावे
वितरित धनराशि--- 2,61,104
.....................................................
रबी सीजन वर्ष 2020-21....
किसानों की संख्या--- 56,152
जमा हुआ कृषक अंश--- 3,77,39,596 रुपये
लाभांवित किसान--- 1100
वितरित धनराशि--- 24,51,313
........................
रबी सीजन वर्ष 2021-22....
किसानों की संख्या--- 47577
जमा हुआ कृषक अंश--- 30213539 रुपये
लाभांवित किसान--- 1931
वितरित धनराशि--- 7117622
.....................................................
बीमा कंपनी के अधिकारियों को तलब किया गया है। फसलों के सर्वे की रिपोर्ट और किसानों को दिए गए मुआवजे की रिपोर्ट के आंकड़े देखकर जांच की जाएगी। अगर बीमा कंपनी की ओर से किसी प्रकार की अनियमितता की गई है तो बीमा कंपनी के अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

- श्रुति, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें