फतेहपुर। इंस्टाग्राम आईडी हैक कर युवती की अश्लील फोटो व कमेंट पोस्ट किए। मना करने पर रुपयों की मांग रखी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भतीजी अपने नाम की इंस्टाग्राम आईडी पहले चलाती थी। उसकी किसी ने आईडी हैक कर ली। आईडी पर भतीजी की प्रोफाइल फोटो लगा रखी है। आईडी पर भतीजी की अश्लील फोटो पोस्ट व चैटिंग भी करता है। मना करने पर रुपयों की मांग करता है। घटना से भतीजी की छवि धूमिल हो रही है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रुपये रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।