फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरोगा ने भाजयुमो कार्यकर्ता के थप्पड़ जड़ा, फिर माफी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। पूछताछ के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता के जय श्रीराम बोलने पर झल्लाए दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद दरोगा के माफी मांगने पर कार्यकर्ता शांत हुए। प्रकरण की एसपी ने सीओ थरियांव को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा के भाजयुमो व बजरंग दल कार्यकर्ता अनिकेत कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार को विजयीपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर चबूतरे पर बैठा था। गश्त पर निकले उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने उसे बुलाकर बैठने के बारे में पूछताछ की। उसने कहा कि मंदिर में पूजा के बाद प्रतिदिन की तरह बैठा है। इसी बीच उसने जय श्री राम बोल दिया।
आरोप है कि इस पर उपनिरीक्षक ने गाली-गलौज कर उसे दो थप्पड़ मारे, बोले कि जय श्री राम क्या होता है, वह जय श्री राम नहीं जानता है। उसकी सूचना पर क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर उपनिरीक्षक को निलंबित करने की मांग की। परिसर में बैठकर प्रदर्शन शुरू किया। दो घंटे तक थाने का घेराव हुआ। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य पदाधिकारियों को शांत करने पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने मामले को संज्ञान लेकर सीओ थरियांव अरुण कुमार को जांच सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि उपनिरीक्षक के माफी मांगने पर समझौता हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें