फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेलते समय नाली में गिरने से मासूम की मौत

Mon, 03 Jul 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो23-इसी नाली में गिरकर हुई मासूम की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। घर के बाहर खेलते समय नाली में गिरने से 10 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव के लोगों ने उसका शव नाली में देखा तो शोर मचाकर परिजनों को खबर दी। परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी दीपू पटेल की बच्ची सृष्टि सोमवार दोपहर घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। परिजन वहां नहीं थे। खेलते समय नाली में गिर गई और उसकी डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा तो शोर मचाया। प्रधान सुघर सिंह ने बताया कि शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन



-

हमलावरों ने बच्ची को जमीन पर पटका
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट के दौरान गोद से छीनकर बच्ची को हमलावरों ने जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने मामले में एक परिवार के आठ लोगों पर मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी जयनारायण ने बताया कि गांव के राममनोहर, रामबिहारी, केसन बिहारी, शिवभूषन, पंचू, गया प्रसाद, देवराज, अजय पाल एक परिवार के हैं। जमीन विवाद की खुन्नस में 20 जून को घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में पुत्री राखी पहुंची। उसके साथ भी मारपीट की। गोद से नवजात बच्ची को खींचकर जमीन में पटक दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना में उसे और पुत्रियों को चोट आई। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

-
गैर समुदाय के युवक के साथ लड़की को बजरंगियों ने पकड़ा
बिंदकी। गैर समुदाय का युवक एक लड़की के साथ एकांत में मौजूद था। उसी दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। युवक से उसका नाम और पता पूछा। युवक ने गुमराह करने की कोशिश की। उसकी सच्चाई पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। मामला थाने तक पहुंचा। मामले की जानकारी होने पर युवक और युवती के स्वजन थाने पहुंचे। वहां काफी देर बातचीत के बाद मामला शांत हो सका। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद होने की आशंका भी जाहिर की। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें