फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहर में डूबने से मासूम की मौत

Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो42-शुभ सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन


- खोजबीन के दौरान शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। खेत पर खेलते-खेलते मासूम नहर में डूब गया। खोजबीन के दौरान शुक्रवार रात करीब 10 बजे नहर से शव उतराने पर मिला। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी मंजीत सिंह का चार वर्षीय पुत्र शुभ सिंह शुक्रवार की शाम सरसों के खेत पर खेल रहा था। उसकी मां शीला देवी और पिता खेत पर ही काम कर रहे थे। वह खेलते-खेलते नहर की ओर चला गया। पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। पिता ने बताया कि पत्नी खेत से पहले चली गई थी। उसे लगा कि बेटा पत्नी के साथ घर गया होगा। वह शाम को चारा लेकर घर पहुंचा। जहां बेटे के घर न आने का पता लगा। शीला को लगा कि बेटा पति के साथ है। सभी लोग मासूम की खोज में खेत पहुंचे। नहर के किनारे खोजबीन चालू की गई। करीब रात 10 बजे खेत से करीब 500 मीटर दूर नहर में मासूम का शव उतराया मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें