फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति पर की गई अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सरकंडी ग्राम सभा की प्रधान के पति संतोष द्विवेदी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि हाल ही में ग्राम सभा मनरेगा मजदूरी में हुए घोटाले को लेकर चर्चा में रही है। थाना क्षेत्र के सरकंडी ग्राम सभा की प्रधान पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि पति संतोष कुमार द्विवेदी उनके प्रतिनिधि हैं। प्रधानी चुनाव की जेपी कश्यप, उनके साथी रोशन और इंद्रेश रंजिश मानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में पति पर अभद्र टिप्पणी की है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ वीरसिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें