फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाले, नालियां गंदगी से पटी पड़ीं, नगर पालिका मौन
विज्ञापन

-बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद पैदा हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नाले नालियों की गंदगी से शहर में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नालियों में जलभराव के कारण मोहल्लों में मच्छरों की बाढ़ से लोग आजिज हैं। नगर पालिका के लार्वा नाशक दवा का छिड़काव न करने से दिन प्रतिदिन मच्छर बढ़ रहे हैं। नियमित फागिंग की व्यवस्था न होने से घर-घर बुखार रोगी पैदा हो गए हैं। नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद समस्या बढ़ी है।
इन दिनों पूरे जिले में मच्छरजनित बुखार ने पैर पसार रखा है। गंदगी और जलभराव से पैदा होने वाली गंभीर बीमारियों से नगर पालिका अभी तक चेता नहीं है। सफाई कर्मी सड़कों पर झाडू लगाकर निकल जाते हैं। नाले और नालियों गंदगी से पटी पड़ी हैं। नालों और नालियों की सफाई नहीं हुई तो शहर में डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

........................
फोटो-14-गंगा नगर में गंदगी से पटी नालियां
शहर के गंगानगर कालोनी की आबादी के मध्य में नाला गंदगी से बजबजा रहा है। यह नाला आंबेडकर नगर और गंगानगर के मध्य से गुजरता है। इसकी दुर्गंध के कारण लोगों को इसके पास से निकलने में मुंह में कपड़ा लगाना पड़ रहा है।
..............................
फोटो-13-स्टेशन रोड स्थित बजबजाती नाली
स्टेशन रोड पर बजबजाती नाली मच्छरजनित बीमारियों को दावत दे रही। नाली में गंदगी के कारण आसपास के घरों के अंदर लोगों का दिन में भी बैठना मुश्किल हो रहा। रात में तो लोग पहली मंजिल में सोने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
..................................
फोटो-12-पटेलनगर में स्टेशन रोड पर फैली दुर्गंध। संवाद
शहर के पटेलनगर मोहल्ले की नालियों की हालत दयनीय है। सिल्ट जमा होने के कारण नालियों का पानी आगे नहीं निकल रहा। ऐसे मेें नालियां पूरी तरह से लबालब हैं। बजबजाती नालियों से मच्छरों की बाढ़ आई हुई है। फिर नगर पालिका मौन साधे है।
विज्ञापन

....................................

बजबजाती नालियों की किसी मोहल्ले से अभी तक शिकायत नहीं मिली। मामला संज्ञान में आया है कि अगले कार्यदिवस को संबंधित सफाई नायकों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जरूरत पड़ी तो सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर नालियों की सिल्ट सफाई कराने के साथ लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें