फतेहपुर। उमस भरी गर्मी में मांग बढ़ने से जिले में बिजली संकट गहरा गया है। फीडर और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में पूरे दिन आपूर्ति बंद रही। आवास विकास कालोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से 26 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर बिजली चली गई। आबूनगर, मुराइनटोला, सथरियांव, हरिहरगंज, राधानगर ग्रामीण, बीबीपुर, शांतिनगर उपकेंद्रों पर अन्य दिनों की अपेक्षा दो से ढाई गुना ज्यादा लोड रहा। कस्बा और ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट बना हुआ है।
शहर के आवास विकास कालोनी में दूरदर्शन के समीप लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की शाम फुंक गया। उससे करीब 2000 की आबादी को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे 26 घंटे बाद सोमवार की मध्य रात्रि दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके दो घंटे बाद फिर आपूर्ति फिर बंद हो गई। इस दौरान सुबह नौकरी पेशा करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नौ घंटे बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। यही स्थिति ट्रांसफार्मर फुंकने वाले मोहल्लों की है। जिन क्षेत्र का ट्रांसफार्मर फुंकता है, वहां 24 घंटे आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। बिजली संकट इस कदर गंभीर हुआ है कि पूरे शहर में लगातार दो घंटे आपूर्ति बिजली विभाग नहीं दे पा रहा। कुछ देर आपूर्ति के बाद आपूर्ति बंद होना निश्चित है।
..........................
बोले लोग-
फोटो-27-ओमप्रकाश मिश्रा
शहर के आवास विकास निवासी ओमप्रकाश मिश्रा का कहना है कि इस तरह की बिजली समस्या वर्ष 2012 के बाद कभी नहीं आई। हर घंटे में दो से तीन बार कटौती से बिजली के उपकरण फुंक रहे हैं। रात में चैन की नींद लेना दुश्वार हो गया है।
....................
फोटो-28-रामविशाल सविता
रामविशाल सविता का कहना है कि बिजली विभाग फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर जर्जर ट्रांसफार्मर लगाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसका प्रमाण आवास विकास में बदला गया ट्रांसफार्मर है। ट्रांसफार्मर बदलने के बावजूद बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
.......................
फोटो-15-धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बिजली समस्या को लेकर भाकियू ने दिया धरना
-तहसीलदार ने दिया समस्या हल कराने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। क्षेत्र में बिना स्टीमेट के लाइनें बनाकर फायदा पहुंचाया जा रहा। साथ में सरकारी अस्पतालों में गरीबों का सही इलाज भी नहीं हो रहा है। ऐसी तेरह सूत्री मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार दोपहर को भाकियू के युवा तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह की अगुवाई में चौडगरा उपकेंद्र में धरना दिया गया। धरने में तेरह सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई गई। मांगों में कई गांवों में बिना स्टीमेट के पोल, तार लगाकर व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाना। संविदा कर्मी लाइन मैनों का उपकेंद्रों में बैठकर बाबू का कार्य करने के खिलाफ कार्रवाई, कई गांवों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाने, सरकारी अस्पतालों में गरीबों का अच्छा इलाज कराने आदि मांगों का ज्ञापन तहसीलदार बिंदकी जगदीश सिंह को सौंपा। इस मौके पर एक्सईएन रामनरेश, एसडीओ अंशुल शर्मा, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, रज्जन सिंह चौहान, सुखीराम, अंगद सिंह, ऊषा, सुनीता, सोमवती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
..................
फोटो-4-अधिशासी अभियंता प्रथम को ज्ञापन देते आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारी। संवाद
बिलंदा फीडर से मिल रही सिर्फ छह घंटे बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल बिलंदा के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को उप जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता राज मंगल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि राधा नगर ग्रामीण क्षेत्र के बिलंदा फीडर से सिर्फ छह घंटे बिजली मिलती है। भीषण बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। एक घंटे आपूर्ति मिलती है और चार घंटे कटौती हो जाती है। अधिशासी अभियंता राज मंगल सिंह ने बताया कि रोस्टिंग का आदेश कंट्रोल से आता है। कटौती बद करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से कहा मामला प्रकाश में आया है। समस्या के निराकरण के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बिलंदा अध्यक्ष अंकित गुप्ता, राजकुमार कश्यप, राहुल गुप्ता मीडिया प्रभारी, रिंकू मौर्या, शिवम दुबे, विकास सोनी, एराज, अंश दीक्षित, दीपक मिश्रा, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
...................
बयान:-
पनकी बिजली घर से ही बिजली कटौती हो रही है। मिलने वाली आपूर्ति का वोल्टेज भी कम होता है। ऐसे में रोस्टिंग तय है। अघोषित बिजली कटौती का कारण कुछ दबंग किस्म के उपभोक्ता हैं, जो अपने घर के समीप बंच कंडक्टर लगाने का विरोध कर रहे हैं। शहर में लगे खुले तार बदलकर बंच कंडक्टर लगाने से तार टूटने की समस्या से निजात मिल जाएगी। ओवरलोड की समस्या भी बनी हुई है।
- राजमंगल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम