फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनकमिंग मशीन फुंकी, तीन दिनों से ठप है 250 गांवों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। नगर पंचायत स्थित उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन तीन दिन ले फुंकी हुई है। इससे करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र असोथर से असोथर, गाज़ीपुर, थरियांव, नरैनी, जरौली, घरवासीपुर फीडरों के गांव सरांय खालिस, कौडर, बौडर, टीकर, गेडूरी, घरवासीपुर, बेरूई, जमलामऊ, कधिया, बेसडी, प्रेममऊ कटरा, सुजानपुर, सरकंडी, नरैनी, मानावां, नगर पंचायत असोथर सहित करीब 250 गांवों में बिजली दी जाती है। इनकमिंग मशीन फुंकने से इन गांवों की आपूर्ति तीन दिन से बाधित है। इनवर्टर भी बंद हो चुके हैं। सबसे अधिक समस्या पेयजल की है। लोग दूर-दूर से हैंडपंपों से पानी लाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी, राजू तिवारी, शिवपूजन तिवारी, लक्ष्मी शंकर गौतम, सरवन सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, रविंद्र श्रीवास्तव, रामकरन यादव, विपिन यादव का कहना है कि बिजली न आने से मोमबत्ती के सहारे रोशनी कर रहे हैं। कारखाने बंद होने से आटे की किल्लत हो गई है। अवर अभियंता कमल सिंह ने बताया मशीन की मरम्मत हो रही है। जल्द ही इनकमिंग मशीन से आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें