फतेहपुर। सदर कोतवाली आबूनगर मोहल्ले में रहने वाले कुलदीप कुमार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने चार अप्रैल 2023 को सैयदवाड़ा निवासी अल्फिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों मूसेपुर गांव में सरकारी काॅलोनी में रहने लगे। कुछ समय बाद ससुरालियों ने धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपने दाएं हाथ पर गुदे ’ऊ’ के टैटू को दबाव में हटवा दिया। इसके बाद भी ससुराली प्रताड़ित करते हैं। उसकी पत्नी ने दो अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। ससुराली 22 अप्रैल को पत्नी व बच्चे को अपने घर ले गए। फिर वापस नहीं भेजा। उस पर पूरी तरह धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दी है कि धर्मपरिवर्तन नहीं करने पर बीवी-बच्चे को भूल जाओ। उसे बीवी और बच्चे से मिलने नहीं दे रहे है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि जांच की जा रही है।