फतेहपुर। गाजीपुर थाने के रामगंज पक्का तालाब निवासी दीपक कुमार ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। दीपक ने शिकायत में बताया कि घरेलू विवाद में 21 अप्रैल को उसकी पत्नी ज्योति देवी ने अपने सहयोगी यदुवेंद्र उर्फ विपिन यादव के साथ मिलकर उसे जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। गाजीपुर पुलिस ने पत्नी ज्योति देवी और उसके सहयोगी यदुवेंद्र उर्फ विपिन यादव को हत्या के प्रयास में जेल भेजा था। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद प्राथमिकी में सुलह का दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके बहन और बहनोई पर भी दबाव बनाकर मकान की चाबी मांग रहे हैं। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी हत्या के प्रयास में पूर्व में जेल जा चुके हैं। जांच बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)