फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: सास की तेरहवीं का सामान लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के चौडगरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शुक्रवार दोपहर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपनी सास की तेरहवीं संस्कार का सामान लेकर घर लौट रही थी। परिवार में दूसरी दुखद घटना से कोहराम मच गया। बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी रामप्रताप सिंह की पत्नी बबली सिंह (50) बाइक से देवर वीरेंद्र सिंह के साथ बिंदकी खरीदारी करने आई थी।

विज्ञापन


घर लौटते वक्त कल्यानपुर थाने के अदमापुर नहर पुल के पास सामने से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से महिला उछलकर रोड किनारे नहर में गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।

हादसा करने वाली कार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई। कार छोड़कर सवार भाग निकले। कार चालक की साइड का एयरबैग भी खुल गया। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायल वीरेंद्र को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को नहर से निकला पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घायल वीरेंद्र ने बताया कि मां ज्ञानवती की 20 नवंबर को मौत हो गई थी। उनकी शनिवार को तेरहवीं हैं। तेरहवीं का सामान लेकर घर लौट रहे थे। उसके भाई रामप्रताप एक कंपनी में नौकरी करते हैं। दो भतीजे अमर प्रताप सिंह और अभयप्रताप सिंह है। हादसा स्थल से मृतका का मोबाइल भी गुम हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार थाने में खड़ी कराई गई है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें