फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि विवाद में गर्भवती को धक्का देकर पेट में सरिया मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। भूमि विवाद में दंपती को परिवार के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान गर्भवती को धक्का देकर सरिया से पेट में हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव रहने वाली महिला प्राची तिवारी ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। पति मोनू तिवारी 12 अक्तूबर की शाम शौचालय का टैंक बनवा रहे थे। उसके देवर अजय तिवारी, गिरजेश तिवारी और ससुर कल्लू तिवारी निर्माण का विरोध करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर पति मोनू तिवारी को सरिया और डंडे से पीटने लगे। बीच-बचाव पर पेट में सरिया से हमला कर दिया। उसे ईंट के ढेर में धकेल दिया। पति मोनू तिवारी का सिर फट गया। निर्माण कराने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें