फोटो-32-हुसैनगंज में गणेश प्रतिमा का भू विसर्जन करते भक्त। संवाद
हुसैनगंज। कस्बे के पुरानी बाजार से शुक्रवार को गणेश प्रतिमा की ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को कस्बे की सड़कों पर घुमाते हुए असनी गंगा घाट पहुंचे। शाम को घाट पर पूजा-अर्चना और गणपति की आरती के बाद प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान शिवम गुप्ता, गोलू गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो-32-हुसैनगंज में गणेश प्रतिमा का भू विसर्जन करते भक्त। संवाद