फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22-थरियांव थाने का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। कस्बे की तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा है। इसके विरोध में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमीन खाली कराने की मांग उठाई।
रामपुर थरियांव कस्बे में थाने के सामने पुराना जीटी रोड से लगी तालाब की भूमि है। लेकिन, अब यहां पर करीब आधा सैकड़ा घर बन गए हैं। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बगल में ग्राम समाज की जमीन को कुछ दबंगों ने बेच भी दिया है। जमीन के बगल से जीटी रोड होने के कारण यह जमीन बेशकीमती है।
विज्ञापन

कब्जा करने की नीयत से शाम ढलते ही आरोपी तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर पुराई करने लगते हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तालाबी भूमि पर कब्जे को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। थाना दिवस तक काम रुकवा दिया गया है। राजस्व टीम के निर्णय के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें